पूरनपुर: एमसीएच विंग 14 फरवरी से शुरू होने की उम्मीद, सीएमओ ने सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
पूरनपुर के महिला अस्पताल एमसीएच विंग को फरवरी माह में शुरू करने को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। इसको लेकर पीलीभीत सीएमओ डॉ आलोक कुमार ने हफ्ते में तीसरी बार निरीक्षण कर चल रही सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एमसीएच विंग शुरू होने पर गर्भवती महिलाओं का प्रसव व ओपीडी की सुविधा शुरू की जाएगी।