पूरनपुर: डीएम से शिकायत के बाद सीएमओ ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापेमारी कर किया सीज
पूरनपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर काफी तेजी से खुल रहे है और खास बात तो यह देखी जा रही है कि अल्ट्रासाउंड की सही रिपोर्ट भी मरीजों को नही मिल पा रही है। दरअसल याह अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मरीजों को लाने वाले लोगों को अच्छी कमीशन मिल जाती है। जिसके चलते मरीजों के अल्ट्रासाउंड सिर्फ कमीशन के लिए कराए जा रहे है और चाहे रिपोर्ट सही हो या फिर गलत फर्क नहीं पड़ता है।