जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के बाद सुनिए क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता
शनिवार को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने कहा कि उनका संघर्ष छात्रों और यूथ के मुद्दों को लेकर है। प्रवक्ताओं ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था में हो रही धांधली पर जवाबदेही की मांग को दोहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रवक्ताओं ने ये भी कहा कि यदि उनकी बातों को और मांगों को अनदेखा किया जाएगा तो अगले शनिवार हम फिर तैयार हैं और इस आंदोलन को और बढ़ाकर पूरे देशभर में किया जाएगा। CJP प्रवक्ताओं ने प्रदर्शन को 'ट्रेलर' बताते हुए युवाओं से भविष्य की कार्यवाहियों के लिए तैयार रहने को कहा है।
Orai, Jalaun | Jun 7, 2026