हरिद्वार: हरकीपौड़ी पर पहली बार किया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और देश भर के जश्न का लाइव प्रसारण
विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकीपौड़ी पर अयोध्या में चल रहे राममंदिर प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया.. पहली बार हरकीपौड़ी पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इस दौरान यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने कई फुट लंबी स्क्रीन पर भव्य राममंदिर का लाइव प्रसारण देखा और भगवान राम के जयकारे लगाए।