हरिद्वार: प्रेमनगर आश्रम घाट पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया सुंदरकांड का पाठ, पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी
प्रेमनगर आश्रम घाट पर आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता भी भगवान राम के रंग में रंगे नज़र आए। यहां आप कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया.. इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच भगवान राम का भव्य पूजन किया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार भगवान राम अपने घर में विराजे हैं और यह किसी विशेष दल का नहीं.. बल्कि सभी हिंदुओं का सपना था।