हरिद्वार: कनखल स्थित श्रीराम मंदिर में सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व विधायक ने की शिरकत
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार में भी जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरिद्वार के कनखल स्थित राम मंदिर में आयोजित किए गए सुंदरकांड पाठ में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।