हरिद्वार: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किन्नर समाज में दिखा उत्साह, परशुराम चौक पर परशुराम अखाड़े के साथ बांटी राम मिठाई
हरिद्वार में आज किन्नर समाज भी राम रंग में नजर आया। यहां के परशुराम चौक पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं के साथ किन्नर अखाड़े से जुड़े किन्नरों ने राम मिठाई बांटी। इस उत्सव को लेकर किन्नर समाज पिछले कई दिनों से राम मिठाई बना रहे थे। दिनभर राम मिठाई बांटने का सिलसिला चलता रहा। उनके द्वारा 10 कुंतल 51 किलो राम मिठाई बांटी गई।