हरिद्वार: देवपुरा पहुंच हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भगवान राम के भजनों पर जमकर झूमे
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद धर्मनगरी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर हर कोई भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आया.. फिर चाहे वह आम हो या खास। हरिद्वार के सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक भी इस दौरान भगवान श्री राम के भजनों पर जमकर झूमे। उन्होंने देवपुरा पहुंच भाजपाइयों के साथ विशेष पूजा की।