हरिद्वार: हरकीपौड़ी पहुंचे सीएम धामी ने किया भगवान श्रीराम का पूजन, आतिशबाजी कर मनाई गई दीवाली, रंगोली से नहाए तमाम घाट
सोमवार शाम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हरकीपौड़ी पहुंचे भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उन्होंने हरकीपौड़ी पहुंचकर विशेष पूजा की। इस मौके पर हरकीपौड़ी पर जमकर आतिशबाजी की गई .. वहीं तमाम रंगोली भी सजाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकीपौड़ी पर दीपदान किया। इस मौके पर उनके साथ कई विधायक भी मौजूद रहे।