मीरगंज: चक रोड की पैमाइश कर रहे लेखपाल और उनके साथी के साथ ग्राम प्रधान, प्रधानपति व उनके पुत्रों ने की मारपीट, मुक़दमा दर्ज
तहसील मीरगंज में तैनात लेखपाल गिरंद सिंह से शुक्रवार को क़रीब 3 बजे थाना शीशगढ़ के गांव मीरपुर में प्रधान और उनके पुत्रों ने मारपीट की। चारों आरोपियों के विरुद्ध शीशगढ़ पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। जन सुनवाई पोर्टल पर चकरोड नापने की शिकायत की गई थी। इसी शिकायत को लेकर हरवीर के खेत को जाने वाले चक मार्ग की पैमाइश के लिए लेखपाल मौक़े पर पहुंचे थे।