मीरगंज: थाना मीरगंज पुलिस ने ढाई किलो अफीम,एक हजार रुपए नगद और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
थाना मीरगंज पुलिस ने अफीम के आरोपी अय्यूब उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला मिर्धान कस्बा व थाना फरीदपुर जिला बरेली को करौरा रोड तिराहा मीरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ढाई किलो अफीम जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 25 लख रुपए तथा एक हजार रुपए नगद, और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की।आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया