मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 2 किलो 350 ग्राम अवैध अफीम के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दो अलग अलग स्थानों से तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों के पास से 2 किलो साढ़े तीन सौ ग्राम अवैध अफीम व एक बाइक बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 लाख 50 हजार रुपए है।