मीरगंज: थाना शाही पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से चोरी किया गया सामान बरामद।
थाना शाही पुलिस ने ग्राम बुझिया जागीर नहर की पुलिया से किशन पुत्र जयपाल निवासी ग्राम जिया नगला थाना शेरगढ़ और राकेश पुत्र खेमकरण निवासी ग्राम कुड़का थाना शेरगढ़ को गिरफ्तार किया।एक आरोपी महेश उर्फ लोचन भागने में कामयाब रहा। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया।पुलिस ने उनके पास से चोरी किया हुआ सामान और कार बरामद की है।