मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान माधोपुर वाले रास्ते पर शादाब उर्फ गुड्डू निवासी मोहल्ला सराय को 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2 लाख 40 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।