मीरगंज: ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीण को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,पुलिस ने शव पीएम हेतु बरेली भेजा।
ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीण को टक्कर मार दी। बाइक पर पुत्र के साथ बैठा ग्रामीण सड़क पर जा गिरा। ग्रामीण के ऊपर से ट्रक का पिछला टायर उतर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।जिला रामपुर के थाना केमरी क्षेत्र के गांव मालन खेड़ा निवासी 55 वर्षीय अफसर खां अपने पुत्र के साथ यूकेलिप्टस की पौध लेने थाना शाही के दुनका क्षेत्र आए थे