जमुई: पत्नी के मायके जाने के बाद नाराज युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया अस्पताल
Jamui, Jamui | Jul 7, 2026 सोनो के चौधरी टोला में सोमवार रात करीब 10 बजे पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल पासवान का शव मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों के अनुसार, 2024 में शादी के बाद पत्नी से विवाद होने पर वह छह माह पहले मायके चली गई थी। इसके बाद राहुल अवसाद में रहने लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।