आज श्री माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मॉडल विद्यालयों हेतु बिहार विद्या साथी " योजना का शुभारंभ किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बताया गया कि कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्र/छात्राओं को यऐप के द्वारा नीट / जे०ई०ई० एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहायक सिद्ध होगा। यह ऐप 24x7 घटे कार्यरत रहेगा। बिहार के किसी भी जिले से विद्यार्थी फिलो ऐप के माध्यम से अपना प्रश्न पूछ सकते है। इस ऐप पर राज्य के 75,000 शिक्षक, 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय के विद्यार्थी से सीधे ऑनलाईन लाईव जुडे रहेंगे तथा विद्यार्थियों के संशय एवं प्रश्नों का सही उत्तर देंगे। यह बिहार के विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देगा। विद्यार्थी को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा देगा। पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी समस्या का निशुल्क एवं त्वरित समाधान एवं अनलिमिटेड पढ़ाई की सुविधा मिलेगा। ए०आई० टूल के माध्यम से भी कान्सेप्ट लर्निंग की व्यवस्था की गयी है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री विजय कुमार चौधरी, माननीय उप मुख्य मंत्री, बिहार सरकार एवं श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, गाननीय उप मुख्य मंत्री, बिहार सरकार सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार द्वारा की गयी।
कार्यक्रम समाप्ति उपरात जिला पदाधिकारी, बाका द्वारा छात्रो से संवाद किया गया। छात्र/छात्राओं से उनके पठ्न पाठ्न, विद्यालय में उपलब्ध भौतिक सुविधा, पढ़ाई में आ रही समस्या, लाईब्रेरी आदि पर चर्चा की गयी तथा छात्रों से फीड बैंक प्राप्त किया गया एवं समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया गया। छात्राओं को इस उपयोग का सही सदुपयोग करने एवं नीट एवं जे०ई०ई० परीक्षा को ध्यान में रखकर पढ़ाई करनेका सुझाव दिया गया। छात्र/छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी जोर-शोर से करने एवं रैंक प्राप्त करने के टिप्स दिये गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना एवं मा०शि० एव मॉडल विद्यालय के छात्र/छात्रा / शिक्षक एव अन्य शिक्षा कर्मी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 24, 2026