अमरिया: थाना जहानाबाद क्षेत्र में खेत में काम कर रहे किशोर पर मगरमच्छ का हमला, मचा हड़कंप
तहसील अमरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के गांव सहगवा नगरिया की है। जानकारी के मुताबिक, 13 वर्षीय मोहित कुमार अपने खेत पर गेहूं काटने गया था। तभी नदी किनारे बैठे मगरमच्छ ने उस पर अचानक हमला कर दिया। मोहित के शोर मचाने पर उसके पिता प्रेम शंकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह अपने बेटे को मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया।