नाथनगर: मंजूषा कला को फैशन से जोड़ने पहुंची निफ्ट पटना की टीम, चंपानगर में किया गहन अध्ययन
मंजूषा चित्रकला को फैशन की दुनिया में नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से निफ्ट पटना के 13 सदस्यीय छात्र दल ने भागलपुर का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मंजूषा कला, उसकी परंपरा, इतिहास और मूल स्वरूप को समझने के लिए विभिन्न वरिष्ठ कलाकारों, शोधकर्ताओं और कला विशेषज्ञों से मुलाकात की।