चकरनगर: भोया में रातभर मंडराता रहा तेंदुए का खौफ, ग्रामीणों ने जागकर बचाए पशु, तीन-चार बार गांव के आसपास चहलकदमी करने का दावा
सैंक्चुरी वन क्षेत्र के अंतर्गत सहसों थाना क्षेत्र के ग्राम भोया में शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि तेंदुए की चहलकदमी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ रात में तीन-चार बार गांव के आसपास दिखाई दिया, जिसके चलते पशुपालक अपने मवेशियों की सुरक्षा के लिए पूरी रात जागते रहे। कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल किए