भंडरा: तुको गांव के समीप सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर घायल, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने पहुंचाया अस्पताल, दो रिम्स रेफर।
भंडरा-लोहरदगा-बेड़ो मुख्य मार्ग पर तुको गांव के समीप बुधवार शाम लगभग 7 बजे सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेड़ो मेला देखकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे युवकों को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।