कटघोरा: दर्री में 17 गौवंशों की दर्दनाक मौत, गुस्साए गौसेवकों ने किया चक्काजाम
Katghora, Korba | Aug 14, 2026 कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 17 गौवंशों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर आसपास के लोग और गौसेवक बड़ी संख्या में पहुंच गए।सड़क पर मृत पड़े गौवंशों को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते गौसेवकों ने सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।