❤️ "यही आखिरी नहीं है, नंबर है न... कभी भी कुछ भी जरूरत पड़े, बस एक मैसेज छोड़ देना कि भइया हमें ये चीज चाहिए।"
मां भवानी महोत्सव के मंच से पावर स्टार पवन सिंह ने काराकाट के बेल गांव की दोनों बहनों को न सिर्फ शादी के लिए लाखों के उपहार दिए, बल्कि जिंदगीभर साथ खड़े रहने का भरोसा भी दिलाया।
दोनों बहनों को सदा हंसते-मुस्कुराते रहने का आशीर्वाद देते हुए पवन सिंह ने कहा कि किसी भी जरूरत के लिए उन्हें बस एक मैसेज कर देना।
पवन सिंह के इन शब्दों ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। सचमुच, वादे निभाने और अपनों का सहारा बनने का अंदाज ही इंसान को खास बनाता है।
इस बार पवन सिंह ने गानों से नहीं, अपने अपनत्व और दरियादिली से पूरी महफिल लूट ली! ❤️
#PawanSingh #PowerStar #MaaBhavaniMahotsav #Karakat #rohtasmedia
Sasaram, Rohtas | Nov 15, 2026