बेल्थरा रोड: बनकरा मोड़ के पास से 6 गोवंशीय मवेशियों से लदा लावारिश पिकअप बरामद
उभांव थाना के अखोप गांव के नजदीक बनकरा मोड़ के पास से पुलिस ने गुरुवार को सुबह 10 बजे के आसपास गोवंशीय मवेशी लदा लावारिश पिकअप बरामद किया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने लावारिश पिकअप से 2 बछड़ा, 2 गाय एवं 2 सांड बरामद किया। जिसे तस्करी की नियत से रस्सी द्वारा क्रूरतापूर्वक बांधकर लादा गया था। जिन्हें पुलिस ने मुक्त कराया।