बेल्थरा रोड: दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता के पक्ष में बेल्थरारोड के अधिवक्ता बोले, कहा- होनी चाहिए निष्पक्ष जांच
10 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में भीमपुरा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सपा नेता जनार्दन यादव समदर्शी के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र बहादुर यादव ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने बुधवार को दोपहर 3 बजे कहा कि आरोपी सपा नेता एक साफ क्षवि के व्यक्ति है। जिन्हें विरोधियों द्वारा साजिश के तहत फंसाया गया है।