आंवला: आंवला में अतिवृष्टि से गिरे मकान और बर्बाद हुई फसलें, अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने सौंपा ज्ञापन
आंवला तहसील में तेज बारिश और जलभराव से नुकसान हुआ है। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। महासभा के मंडल महामंत्री मुनेन्द्र पाल सिंह लोधी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।