Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
No video available

3 Best Small cap company #stockadvice #stock market news

Pratapgarh, Pratapgarh | Jan 23, 2022

MORE NEWS

कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की बड़ी कार्यवाही, उप-निरीक्षक निलंबित-

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में समीक्षा के दौरान पाया गया कि उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा (विवेचक), थाना दिलीपपुर द्वारा थाना दिलीपपुर में पंजीकृत एक अभियोग की विवेचना के दौरान लगभग 04 माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु कोई प्रभावी एवं सार्थक प्रयास नहीं किया गया। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक पाए जाने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा कठोर कार्रवाई की गई।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ0नि0 ना०पु० पंकज कुमार वर्मा, थाना दिलीपपुर (पीएनओ-231054054) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु विभागीय जांच आसन्न है।

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ करें। कार्य में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की बड़ी कार्यवाही, उप-निरीक्षक निलंबित- पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में समीक्षा के दौरान पाया गया कि उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा (विवेचक), थाना दिलीपपुर द्वारा थाना दिलीपपुर में पंजीकृत एक अभियोग की विवेचना के दौरान लगभग 04 माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु कोई प्रभावी एवं सार्थक प्रयास नहीं किया गया। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक पाए जाने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा कठोर कार्रवाई की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ0नि0 ना०पु० पंकज कुमार वर्मा, थाना दिलीपपुर (पीएनओ-231054054) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु विभागीय जांच आसन्न है। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ करें। कार्य में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 15, 2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस लाइन में निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर का आयोजन-

➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं हेतु निःशुल्क HPV (Human Papillomavirus) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

➡️उल्लेखनीय है कि माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा प्रो. राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के HPV टीकाकरण को प्रोत्साहित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार उक्त स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 शिविर का आयोजन प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय के समन्वय में किया गया। विशेष चिकित्सक दल की देखरेख में पात्र बालिकाओं का निःशुल्क एवं सुरक्षित टीकाकरण कराया गया। चिकित्सक दल द्वारा HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

यह टीकाकरण अभियान भारत सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पात्र बालिकाओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के लिए संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना की।

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस लाइन में निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर का आयोजन- ➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं हेतु निःशुल्क HPV (Human Papillomavirus) टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। ➡️उल्लेखनीय है कि माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा प्रो. राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के HPV टीकाकरण को प्रोत्साहित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशानुसार उक्त स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव कुमार राय के समन्वय में किया गया। विशेष चिकित्सक दल की देखरेख में पात्र बालिकाओं का निःशुल्क एवं सुरक्षित टीकाकरण कराया गया। चिकित्सक दल द्वारा HPV संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं टीकाकरण के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। यह टीकाकरण अभियान भारत सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य पहल के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पात्र बालिकाओं को निःशुल्क HPV वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता के लिए संचालित इस महत्वपूर्ण अभियान की सराहना की।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक-

➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया।

➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें—

🔹वूमेन पावर लाइन – 1090
🔹महिला हेल्पलाइन – 181
🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

👉मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक- ➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.07.2026 को थाना कुंडा की एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा कुंडा क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जागरूक किया गया। ➡️ एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन सहायता हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें— 🔹वूमेन पावर लाइन – 1090 🔹महिला हेल्पलाइन – 181 🔹मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🔹पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 🔹चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🔹स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 🔹साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 इस अवसर पर नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई तथा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया। टीम द्वारा थाना कुंडा पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407340 की जानकारी भी साझा की गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

👉 पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड कार्यशाला आयोजित, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-

➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल (NCL) मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य (e-Sakshya) डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन, समीक्षा एवं उपयोग के संबंध में एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया।

➡️ कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, तकनीकी उपयोगिता तथा मॉनिटरिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने कहा कि एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों का नियमित अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हो सके। साथ ही ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों का समयबद्ध अपलोड, सुरक्षित संधारण एवं न्यायालयीन कार्यवाही हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य प्रणाली के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण, अपलोडिंग, सत्यापन एवं न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60/90 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, प्रगति की निगरानी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

गोष्ठी में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षित करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप डाटा अद्यतन करते हुए नियमित समीक्षा करें। लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाना, विवेचना को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित बनाना तथा जनसामान्य को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना रहा।

👉 पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड कार्यशाला आयोजित, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- ➡️ आज दिनांक 15.07.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित सई कॉम्प्लेक्स में एनसीएल (NCL) मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य (e-Sakshya) डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन, समीक्षा एवं उपयोग के संबंध में एक कार्यशाला/गोष्ठी का आयोजन किया गया। ➡️ कार्यशाला की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड एवं ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया, तकनीकी उपयोगिता तथा मॉनिटरिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार ने कहा कि एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60 दिवस एवं 90 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्रभावी मॉनिटरिंग, समीक्षा एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैशबोर्ड पर लंबित प्रकरणों का नियमित अवलोकन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हो सके। साथ ही ई-साक्ष्य डैशबोर्ड के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों का समयबद्ध अपलोड, सुरक्षित संधारण एवं न्यायालयीन कार्यवाही हेतु उनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला के दौरान ई-साक्ष्य प्रणाली के माध्यम से डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संधारण, अपलोडिंग, सत्यापन एवं न्यायालय में प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही एनसीएल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड के माध्यम से 60/90 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा, प्रगति की निगरानी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। गोष्ठी में उपस्थित सभी क्षेत्राधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को डैशबोर्ड के प्रभावी संचालन हेतु प्रशिक्षित करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप डाटा अद्यतन करते हुए नियमित समीक्षा करें। लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग के माध्यम से पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाना, विवेचना को वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित बनाना तथा जनसामान्य को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराना रहा।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jul 15, 2026

*सिपाही से दरोगा बने देवेश पाण्डेय, एसपी ने किया सम्मानित*
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के तहत उप निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयनित होने पर जनपद में तैनात आरक्षी देवेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।
देवेश पाण्डेय वर्तमान में थाना नवाबगंज में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी के रूप में तैनात हैं। हाल ही में घोषित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ने देवेश पाण्डेय सहित चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
मूल रूप से मिर्जापुर जनपद निवासी देवेश पाण्डेय की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

*सिपाही से दरोगा बने देवेश पाण्डेय, एसपी ने किया सम्मानित* प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में सीधी भर्ती के तहत उप निरीक्षक (दरोगा) पद पर चयनित होने पर जनपद में तैनात आरक्षी देवेश पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। देवेश पाण्डेय वर्तमान में थाना नवाबगंज में वर्ष 2025 बैच के रिक्रूट आरक्षी के रूप में तैनात हैं। हाल ही में घोषित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने देवेश पाण्डेय सहित चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है तथा अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है। मूल रूप से मिर्जापुर जनपद निवासी देवेश पाण्डेय की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 15, 2026

3 Best Small cap company #stockadvice #stock market news - Pratapgarh News