सहजनवा: सहजनवा तहसील में निजीकरण के विरोध में तीसरे दिन भी डटे अधिवक्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जारी रहा धरना
गोरखपुर के सहजनवा में उपनिबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालयों के संभावित निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आंदोलन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन तहसील इकाई सहजनवा के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार के प्रस्ताव का शांतिपूर्ण विरोध किया।