कोंडागांव: जनपद पंचायत कोंडागांव में शिक्षा हेतु पंचायत अंतर्गत सहयोग एवं अभिसरण से किए गए कार्यों की हुई समीक्षा
जिला पंचायत कोंडागांव के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायतों में किए जा रहे शिक्षा संबंधी प्रयासों के तहत जनपद पंचायत कोंडागांव में “शिक्षा हेतु पंचायत अंतर्गत सहयोग एवं अभिसरण से किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक” आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत कोंडागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया की विशेष उपस्थिति रही।