अल्बर्ट एक्का (जारी): अवैध पत्थर परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
जारी थाना प्रभारी शनि कुमार के नेतृत्व में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से पत्थर लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर थाना लाया। दोनों ट्रैक्टर छत्तीसगढ़ से पत्थर लोड कर जारी की ओर आ रहे थे। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टरों को पकड़ा गया