पोड़ैयाहाट: बकरीद को लेकर पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
बकरीद को ले पोड़ैयाहाट एवं थाना क्षेत्र के कई गांव में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि आज पोड़ैयाहाट बाजार में मार्च निकाला गया। इसके पूर्व थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस ने स्पेशल मार्च ड्राइव चलाया। श्री पंडित ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।