बरहरुवा: शेरशाह वादी जाति प्रमाण पत्र पर प्रदर्शनकारियों से सीओ और बीडीओ ने छठे दिन की वार्ता
बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर की जा रही धरना प्रदर्शन के छठे दिन बरहरवा अंचल अधिकारी अनोज कुमार एवं बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास ने आंदोलनकारी से वार्ता किया। इस दौरान आंदोलनकारी शेरशाह बादी जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की मांग पर अड़ींग दिखे।