ऋषिकेश में विदेशी युवक का हंगामा, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
तीर्थनगरी ऋषिकेश स्थित स्वामी साधक ग्राम आश्रम के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अमेरिकी युवक ने जमकर हंगामा किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोबिन नाम का यह युवक आश्रम के बाहर काफी देर तक संदिग्ध और असामान्य गतिविधियां करता रहा। उसकी हरकतों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को शांत कराया और सुरक्षित अपनी गाड़ी में बैठाया। फिलहाल, पुलिस ने युवक को मेडिकल जांच के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।