उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेंदुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के बीच वन विभाग को आज एक और कामयाबी मिली है. ठाकुरद्वारा तहसील के मलकपुर सेमली गांव में वन विभाग के पिंजरे में आज एक और तेंदुआ कैद हो गया. तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है.