हरसूद: वन विभाग छनेरा के अमले ने अवैध सागौन की लकड़ी ज़ब्त की, जाँच जारी
Harsud, Khandwa | Feb 21, 2026 शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग वन विभाग छनेरा के अमले द्वारा ग्राम बेडियाखाल से एक व्यक्ति के पास से अवैध सागौन की 9 लकड़ी जब्त की गई। जब्त सागौन की लकड़ी को वन विभाग के अमले द्वारा वन विभाग कार्यालय छनेरा भिजवाया गया। बीट प्रभारी जितेन्द्र खींची ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है।