बांका जिले के भिट्टी गांव स्थित मनोकामनानाथ मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार की शाम 4 बजे श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। यह धार्मिक आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक लगातार सात दिनों तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र शिवमय माहौल में डूबा रहा।