मछलीशहर: मछलीशहर थाना क्षेत्र में बैंक चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से जनपद के मछलीशहर थाना क्षेत्र में व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में स्थित एटीएम, बैंक शाखाएं, सर्राफा केंद्र तथा अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की गई।