शिवपुरी नगर: नदनवाड़ा में पिता को शराब के नशे देखकर नाराज किशोरी ने खाया ज़हर, जिला अस्पताल में उपचार जारी
राधे आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह कल शनिवार को अपने पड़ोसी दोस्त के साथ बाजार गया हुआ। जहां से लौटते वक्त उसने अपने दोस्त के साथ शराब का सेवन कर लिया। बीती रात जब वह अपने घर आया तो उसकी बेटी रश्मि आदिवासी उम्र 16 साल ने पिता को शराब के नशे में देखा तो नाराज होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।