शिवपुरी नगर: रातौर गांव में युवक के साथ मामा के लड़के के साले ने साथियों के साथ मिलकर की मारपीट
नरेंद्र जाटव पुत्र विजय जाटव उम्र 24 साल ने जानकारी देते हुए बताया की वह अपने मामा के यहां रातौर गांव गया हुआ था। जहां बीती रात बड़े मामा के लड़के का साला पंकज जाटव निवासी नोहरी उसको अपने साथ रातौर रोड़ फोरलेन तरफ ले गया। जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।