शिवपुरी नगर: गांधी पार्क में 108 जननी एम्बुलेंस वाहनों को खड़ा कर कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, बीते 6-7 महीने से नहीं मिला है वेतन
वेतन ना मिलने के कारण शिवपुरी जिले के समस्त 108 जननी एंबुलेंस के कर्मचारी आज शनिवार की शाम 4:00 बजे से गांधी पार्क में सभी एम्बुलेंसो को खड़ी कर हड़ताल पर चले गए हैं। एंबुलेंस के चालक सुघरसिंह धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपुरी जिले के करीब 40 से 45, 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों को 6- 7 माह से वेतन नहीं मिला है। एवं वह कर्ज लेकर घर खर्च चला रहे हैं