शिवपुरी नगर: नरेंद्र नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक, जिला अस्पताल में हुई मौत
जानकारी के अनुसार महावीर पाराशर उम्र 75 साल निवासी नरेंद्र नगर शिवपुरी आज शनिवार की शाम करीब साढ़े 3 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान जब वह घर से बाहर निकले तभी उन्हें सीने में दर्द हुआ. जिसके कारण वह गिर पड़े. परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है.