टीकमगढ़: न्यायालय परिसर में एक महिला के साथ उसके भाई ने की मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में एक महिला के साथ मारपीट की गई।बताया गया कि महिला सगरवारा गाव की निवासी है और टीकमगढ़ न्यायालय किसी काम से आयी हुई थी,तभी टीकमगढ़ न्यायालय परिसर में उसके भाई ने जमीनी विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट कर दी।घटना की शिकायत देहात थाने में की गयी।पुलिस एमएलसी के बाद मामला दर्ज किया है।