टीकमगढ़: टीकमगढ़ एसडीएम ने मजना,मवई तथा धजरई गाव में जनसुनवाई का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल ने आज प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत मजना, मवई धजरई में आयोजित जनसुनवाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी तथा सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।एसडीएम टीकमगढ़ ने उप स्वास्थ्य केन्द्र मजना तथा मवई का निरीक्षण किया, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई के निर्देश दिये। साथ ही उचित मूल्य के दुकान का निरीक्षण के दौरान राशन वितरण की स्थित का जायजा लिया और खाद्यान्न समय पर वितरित करने के निर्देश दिये।