टीकमगढ़: धामना गांव में खंडर मकान में मृत अवस्थाएं मिली एक महिला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
धामना गांव निवासी सुष्मिता कुशवाहा नाम की महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया गया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और महिला दिनांक 8 जून से लापता थी। इसके बाद परिजनों को पता लगा कि गांव में ही एक खंडर मकान में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है। इसके बाद महिला के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया और आज पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।