करमारई गांव में एक महिला को घर में कूलर चालू करने के दौरान करंट लग गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल लाए। जहा डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा पंचनामा की कार्यवाही के बाद शव का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया।