नानपारा: शंकरपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट पर्व, भगवान को लगाए गए 56 भोग
बाबागंज के शंकरपुर। गांव में अन्नकूट पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाठक, विमल पाठक, वीरेंद्र पाठक, दुष्यंत पाठक सहित अन्य लोगों के सहयोग से धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान को विधि-विधान के साथ 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।