मोहम्मदगंज: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल, दो मेदिनीनगर रेफर
पलामू जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर माली रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान भजनिया गांव निवासी अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (40), सड़ेया गांव निवासी अभिषेक विश्वकर्मा (30) और चंदन कुमार यादव (21) के रूप में हुई है।