लखीमपुर खीरी जिले के जल निगम के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार नीरज ने अपने सगे छोटे भाई उपेंद्र कुमार नीरज को लाभ पहुंचाने के लिए उनके फर्म अक्षिता कंस्ट्रक्शन को 263 परियोजनाओं का ठेका दे दिया है। आरटीआई कार्यकर्ता बृज बिहारी शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।