लखीमपुर: सेमरा पुरवा में गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया: एसपी खीरी
निघासन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नन्हौवा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बीते 17 मार्च 2025 से घर से लापता थी। किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में सेमरा पुरवा गांव के पास गन्ने के खेत में पेड़ में फंदे से शव लटका हुआ मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।