घुवारा के ग्राम कुटोरा में शनिवार को शाम करीब 4 बजे शासकीय हाई स्कूल कुटोरा में सेवानिवृत्त उच्च शिक्षक पूरन लाल राय को उनकी 34 साल की उत्कृष्ट सेवा के बाद समारोह पूर्वक विदाई दी गई. इस भव्य विदाई समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष घुवारा एवं शिक्षक, राजनीतिक दलों के नेता और समाजसेवी मौजूद रहे.